भाजपा ने टुंडी में किया सड़क जाम, आवागमन बाधित

भाजपा ने टुंडी में किया सड़क जाम, आवागमन बाधित

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से दें इस्तीफा : ज्ञानरंजन सिन्हा

टुंडी, धनबाद : विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्य के खिलाफ भाजपा के झारखंड बंद का टुंडी में असर देखा गया।
पश्चिमी टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविंद टुडू व दक्षिणी टुंडी मंडल अध्यक्ष संदीप मंडल
के नेतृत्व में टुंडी के भाजपाई सड़कों पर उतरे और बंद को सफल कराने में ताकत लगाई। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा मौजूद थे। इन नेताओं की उपस्थिति में भाजपा समर्थकों ने
भुरसाबांध मोड़ को जाम कर दिया। इससे धनबाद
-गिरिडीह मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान भाजपा समर्थक हेमंत सोरेन इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे। वहीं
आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि नौकरी बेचने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्य करना झामुमो और कांग्रेस को भारी पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
इस आंदोलन में भाजपा के पश्चिमी टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविंद टुडू, दक्षिणी टुंडी मंडल अध्यक्ष संदीप मंडल, तिलक मंडल, नागेश्वर पंडित, फेनिलाल यादव, नकुल सिंह, विजय चौधरी, संदीप पांडेय, राजेश मंडल, देवकुमार् पांडेय, राजेश कुंभकार, सुब्रतो मंडल, सुनील पांडेय, किशुन राजवार, दिलीप ओझा, चानचुन मंडल, किशोर हेम्ब्रम आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top