आईआईटी (आईएसएम) और टाटा हिताची के बीच इंडस्ट्री-एकेडेमिया कोलैबोरेशन को बढ़ावा
डीजे न्यूज, धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से मंगलवार को टाटा हिताची के एग्जीक्यूटिव्स के लिए पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम (ईडीपी) “ओवरव्यू ऑफ माइनिंग, ऑपरेशन, एंड सेफ्टी” का इनॉग्रेशन किया गया। 10 से 14 अगस्त तक चलने वाले इस प्रोग्राम का उद्देश्य माइनिंग और हेवी इक्विपमेंट सेक्टर में काम कर रहे प्रोफेशनल्स की स्किल्स को और बेहतर करने के साथ इंडस्ट्री-एकेडेमिया कोलैबोरेशन को मजबूत करना है।
प्रोग्राम के इनॉग्रल सेरेमनी में सीएमपीडीआईएल/कोल इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर (एचआरडी एंड सीएसआर) डॉ. शिशिर दत्ता चीफ गेस्ट के रूप में और टाटा हिताची के हेड–माइनिंग सर्विसेज संतोष गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की डीन (कंटिन्यूइंग एजुकेशन एंड आउटरीच) प्रो. केका ओझा और मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड प्रो. संजय घोषाल भी मौजूद रहे।
ईडीपी के दौरान माइनिंग ऑपरेशंस, इक्विपमेंट सिलेक्शन और प्रोडक्टिविटी, ऑपरेशनल एक्सीलेंस, मेंटेनेंस, सेफ्टी और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज जैसे टॉपिक्स पर सेशंस आयोजित किए जा रहे हैं। प्रोग्राम में एक्सपर्ट सेशंस, टेक्निकल डिस्कशंस, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड केस स्टडीज और नॉलेज-शेयरिंग इंटरैक्शंस के माध्यम से पार्टिसिपेंट्स को एकेडमिक एक्सपर्टीज के साथ इंडस्ट्री के प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रोग्राम के कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. निरंजन कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, ने कहा, “यह प्रोग्राम एकेडमिक नॉलेज और इंडस्ट्रियल एक्सपीरियंस को एक साथ लाने का अच्छा प्लेटफॉर्म है। इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के साथ इंटरैक्शन और ऑपरेशनल तथा टेक्नोलॉजिकल चैलेंजेज पर फोकस्ड डिस्कशंस के जरिए हमारा प्रयास माइनिंग ऑपरेशंस में एफिशिएंसी, सेफ्टी और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने में योगदान देना है।”
कोर्स को-कोऑर्डिनेटर प्रो. अजित कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, ने कहा, “माइनिंग सेक्टर में तेजी से टेक्नोलॉजिकल चेंजेज हो रहे हैं और इनके साथ आगे बढ़ने के लिए कंटिन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट जरूरी है। यह ईडीपी मॉडर्न माइनिंग प्रैक्टिसेज, इक्विपमेंट, सेफ्टी और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पर नॉलेज एक्सचेंज के साथ इंडस्ट्री की प्रैक्टिकल चैलेंजेज को समझने का अवसर दे रहा है।”
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की ओर से इस ईडीपी को इंडस्ट्री के साथ लॉन्ग-टर्म एंगेजमेंट को मजबूत करने और प्रोफेशनल्स के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग तथा कंटिन्यूअस लर्निंग के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। टाटा हिताची के साथ यह कोलैबोरेशन माइनिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर में नॉलेज, एक्सपर्टीज और इंडस्ट्री पर्सपेक्टिव्स के एक्सचेंज को बढ़ावा देगा।
प्रोग्राम का कोऑर्डिनेशन प्रो. निरंजन कुमार और प्रो. अजित कुमार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा किया जा रहा है। ईडीपी का आयोजन 14 अगस्त तक किया जाएगा।