बाघमारा में भादो अमावस्या महोत्सव 10 से
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बाघमारा रानी सती दादी मंदिर में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ 10 सितंबर को किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन मंगलपाठ ,संध्या पूजन एंव ज्योत,रात्री जागरण, मेंहदी, चुनडी, गजरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मीडिया को देते हुए कहा कि 11 सितंबर को सुहागिन महिलाओं द्वारा सुबह 10 बजे से संगीतमय मंगलपाठ, मंगलपाठ वाचिका रानीगंज की श्वेता रुनझुन, शाम को मुख्य पूजन व रात्री में भजन जागरण का आयोजन किया गया है। 23 अगस्त को सुबह मंगला आरती, दादी जी का ज्योत पूजन, सवामनी,छप्पन भोग शाम प्रयागराज के भजन गायक विक्रम चावला ( अजूबा ) प्रयागराज द्वारा भजन संध्या व पूर्णाहुति होगी । इस दौरान दादी सेवा समिति के प्रारंभ काल में इसकी नींव रखने वाले प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में महिला समिति की पुनीता सराफ, सुनीता हेलीवाल, सीताराम चौधरी, महेश सराफ, दिनेश हेलीवाल, राजू शर्मा,
संजय हेलीवाल, सुभाष अग्रवाल, शंभु हेलीवाल, श्याम हेलीवाल, अजय हेलीवाल, कार्तिक हेलीवाल, रिंकू हेलीवाल, पुजारी मणिकांत उपस्थित थे।