एनएसयूआई ने बीबीएमकेयू के मुख्य द्वार पर दिया धरना
डीजे न्यूज, धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय के मुख्य द्वार पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया । यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में बहुत सारी समस्याओं का सामना छात्र छात्राओं को करना पड़ता है। पानी की समस्या हो, बाथरूम गंदा रहता है , टीसर्स अवेलेबल नहीं रहते है , स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है लेकिन टीचर्स कम है जिसके कारण इंटरनल एग्जाम भी स्टूडेंट्स के द्वारा लिया जा रहा है । हालिया घटना कतरास कॉलेज की है जहां एक स्टूडेंट का एग्जाम दूसरा स्टूडेंट प्रॉक्सी बनके दे रहा था। मांग है कि कतरास कॉलेज के प्रिंसिपल को तुरंत तत्काल प्रभाव से हटाया जाए । वीसी को समस्या के निदान के लिए ज्ञापन तो दिया जाता है लेकिन उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है । अगर मांगे और समस्याओं पर संज्ञान नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जाएगा ।