डीआरएम कार्यालय से रेलवे स्टेडियम तक यूनिटी रन का आयोजन

डीआरएम कार्यालय से रेलवे स्टेडियम तक यूनिटी रन का आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप‌ में मनाया गया। डीआरएम कार्यालय धनबाद में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआरएम अखिलेश मिश्र ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा इसे सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेलवे स्टेडियम, धनबाद तक ‘यूनिटी रन’ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top