पटेल जयंती पर स्वास्थ्य जांच शिविर, मोतियाबिंद से आठ ग्रसित

पटेल जयंती पर स्वास्थ्य जांच शिविर, मोतियाबिंद से आठ ग्रसित

बलियापुर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को पलानी में अनिकेत एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित नेत्र जांच शिविर में कुल पांच दर्जन लोगों का नेत्र जांच किया गया। जिसमें आठ मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। इनलोगों का मुफ्त इलाज संस्था की ओर से करवाया जाएगा। मौके पर संस्था के माथुर मंडल, तनुलाल गोराई, आशा कुमारी, प्रतिमा पंडित, रीना देवी, वृंदावन मंडल, मदन मंडल, सीमा देवी, उमाकांत महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top