बाबा मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर इन्फर्टिलिटी क्लीनिक का प्रथम स्थापना दिवस मना

बाबा मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर इन्फर्टिलिटी क्लीनिक का प्रथम स्थापना दिवस मना

डीजे न्यूज, धनबाद :बाबा मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर इन्फर्टिलिटी क्लीनिक का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ शुक्रवार को बलियापुर- निरसा रोड स्थित डंगालपाड़ा मे मनाया गया। इस अवसर पर क्लीनिक की संचालिका डॉ. श्वेता कुमारी ने बताया कि उनके यहां कई ऐसे दंपतियों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जो वर्षों से संतान सुख से वंचित थे। शादी के कई वर्ष बीत जाने और विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बावजूद उन्हें संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी। कई लोगों ने उन्हें आईवीएफ (IVF) का सहारा लेने की सलाह भी दी थी।
डॉ. श्वेता कुमारी ने बताया कि उन्होंने मरीजों की समस्या के वास्तविक कारणों की पहचान कर उचित दवाइयों एवं उपचार के माध्यम से उनका इलाज किया, जिसके परिणामस्वरूप कई महिलाओं को मातृत्व का सुख प्राप्त हुआ।
स्थापना दिवस के अवसर पर क्लीनिक की ओर से सफल उपचार के बाद मातृत्व प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में अंजली कुमारी, नीलम साव, निशा देवी, रीता कुमारी, सरस्वती देवी, अंजली पांडेय, रेखा यादव, होलोदी सोरेन, संजोति कुमारी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top