सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने ओलंपियाड में लहराया परचम

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने ओलंपियाड में लहराया परचम

पांच छात्रों ने इंटरनेशनल टॉप-10 में बनाई जगह, कुल 26 छात्र रहे सफल

विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और स्कूल के उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल का परिणाम है यह ऐतिहासिक सफलता : जोरावर सिंह सलूजा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ओलंपियाड परीक्षाओं में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष की परीक्षाओं में स्कूल के कुल 26 छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहरया है , वहीं पांच होनहार छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष दस में जगह बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

स्कूल के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और स्कूल के उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन भविष्य में भी बच्चों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस शानदार सफलता में इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड के तहत विद्यालय के चार छात्रों ने शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय रैंक हासिल की। इन चार छात्रों में कक्षा सातवीं के पार्थ वीरेन, आलोक कुमार साहू, रितेश दास, हर्ष कुमार इत्यादि रहे। वहीं कक्षा तीसरी के कर्मन सिंह सलूजा ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 वी रैंक लाकर टॉप-10 में अपनी जगह पक्की की। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट की श्रेणी में भी स्कूल का दबदबा रहा। गणित ओलंपियाड में तीन विद्यार्थियों को और इंग्लिश ओलंपियाड में बारह विद्यार्थियों को उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से नवाजा गया है। इसके अतिरिक्त, जोनल स्तर पर भी स्कूल के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए क्वालीफाई किया है। इसमें जोनल स्तर पर सोशल साइंस ओलंपियाड में सबसे अधिक 06 छात्रों ने, हिंदी ओलंपियाड में 04 छात्रों ने और इंग्लिश ओलंपियाड में 01 छात्र ने अपनी जगह बनाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top