अरुप चटर्जी की लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे ढुलू महतो 

अरुप चटर्जी की लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे ढुलू महतो

डीजे न्यूज, धनबाद : भाकपा माले के धनबाद नगर सचिव विजय कुमार पासवान ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सांसद ढुलू महतो द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर दिए जा रहे बयानों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद एक साजिश के तहत विधायक अरूप चटर्जी, उनके परिवार और शहीद गुरुदास चटर्जी के खिलाफ लगातार अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं।

विजय कुमार पासवान ने कहा कि सांसद ढुलू महतो, विधायक अरूप चटर्जी की लोकप्रियता से घबराकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धनबाद की जनता सांसद के कार्यों से भलीभांति परिचित है, वहीं शहीद गुरुदास चटर्जी ने माफिया के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया था, जिसे जनता आज भी याद करती है। उन्होंने कहा कि विधायक अरूप चटर्जी को किसी से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है और निरसा की जनता लगातार उन्हें विधानसभा भेजकर अपना विश्वास जता रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top