खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अंचलाधिकारी से कार्रवाई की मांग 

खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अंचलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के कववारा मौजा निवासी प्रदीप तिवारी ने अपनी पैतृक जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि मौजा कववारा में 99 डिसमिल भूमि उनके दादा स्वर्गीय भुजबल तिवारी के नाम दर्ज है। आवेदन के अनुसार गांव के कुछ लोगों द्वारा उक्त जमीन पर जबरन बुनियाद खोदकर मकान निर्माण कराया जा रहा है। प्रदीप तिवारी का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा धमकी दी गई कि जहां शिकायत करनी है कर लो, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे उनकी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में कुछ लोगों के नाम दर्ज करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। प्रदीप तिवारी ने अंचलाधिकारी से स्थल जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने, अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा उनकी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top