एयर गन का भय दिखाकर हाइवा चालकों से छिनतई का प्रयास, दो युवक हिरासत में

एयर गन का भय दिखाकर हाइवा चालकों से छिनतई का प्रयास, दो युवक हिरासत में

डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : गोंदूडीह से कोयला लोड कर शुक्रवार सुबह खास कुसुंडा पहाड़ी के रास्ते निरसा स्थित एमपीएल जा रहे हाईवा चालकों से एयर गन का भय दिखाकर छिनतई करने के प्रयास के आरोप में गोंदूडीह ओपी पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों पर आरोप है कि वे गोंदूडीह से कोयला लोड कर खास कुसुंडा पहाड़ी मार्ग से गुजरने वाली एमपीएल की हाईवा गाड़ियों के चालकों को एयर गन का भय दिखाकर छिनतई करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से गोंदूडीह ओपी पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस संबंध में गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि हाईवा गाड़ियों से छिनतई की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, घटना के संबंध में अब तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top