अनुसेविका के निधन पर टुंडी प्रखंड कार्यालय में शोकसभा

Advertisements

अनुसेविका के निधन पर टुंडी प्रखंड कार्यालय में शोकसभा

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : धनबाद जन शिकायत कोषांग की अनुसेविका चंदा देवी की असमय निधन पर टुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उनके असमय निधन पर उपस्थित सभी कर्मियों ने दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें मुख्य रूप से प्रधान सहायक गोहर इकबाल, चितरंजन सिन्हा, पंकज कुमार, मकसूद आलम, धनेश्वर भोगता, अंकित मंडल, दीपराज विश्वकर्मा , महेश मुर्मू , लखन ओझा, मृत्युंजय प्रियदर्शी सहित कई पंचायत सेवक आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top