भव्य कलश यात्रा के साथ टुंडी में रामचरित मानस महायज्ञ शुरू 

Advertisements

भव्य कलश यात्रा के साथ टुंडी में रामचरित मानस महायज्ञ शुरू

 

पहले दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु, जय श्री राम के नारे से गूंजा इलाका 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी मुख्यालय स्थित भुरसाबांक में श्री श्री रामचरितमानस महायज्ञ को लेकर शनिवार सुबह करीब 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 501 कुमारी कन्याएं भुरसाबांक शिव मंदिर से माथे पर कलश लेकर नतून पोखर पहुंची। जहां आचार्य जय कुमार मिश्रा, राजू पांडे, प्रकाश पांडे, हरिमोहन मुखर्जी, मंटू मिश्रा, दीपक मिश्रा, महेश्वरी बनर्जी आदि ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। फिर कुमारी कन्याएं माथे में कलश भरकर यज्ञस्थल पहुंची जहां कलश स्थापित की गई।

इस दौरान आसपास के क्षेत्र में जय श्री राम के नारे से भक्ति में माहौल बना रहा। साथ ही कलश यात्रा में शामिल झांकी देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। झांकी की भक्तों ने काफी प्रशंसा की। इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर दलबल के साथ मौजूद थे। वही कलश यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्ञान रंजन सिंहा, जिप सदस्य मीना हेंब्रम, प्रमुख मालती मरांडी, कोलहर मुखिया विजय मंडल, समाजसेवी विजय चौधरी, फूलचंद किस्कू, आनंद मोदक, नुनुलाल मंडल, अशोक मंडल, पवन पांडे, यज्ञ कमेटी अध्यक्ष कुंदन सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, शशि महथा, शंकर रवानी, अनूप चौधरी महावीर सिंह, मनोज कुशवाहा, अशोक पाठक समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। विदित हो कि टुंडी मुख्यालय स्थित श्री श्री रामचरित मानस यज्ञ का इस वर्ष लगातार 41 वें वर्ष आयोजन किया जा रहा है जो आसपास के इलाकों में काफी लोकप्रिय है। इस यज्ञ का प्रारंभ हर वर्ष 9 मई तथा पूर्णाहुति 18 मई को किया जाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top