अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे श्री सम्मेद शिखरजी मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का किया दर्शन

Advertisements

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे श्री सम्मेद शिखरजी

मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का किया दर्शन

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह):
विश्व-वंदनीय श्री सम्मेद शिखरजी में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथरू का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने गुणायतन में विराजमान मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद वे दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट के शाश्वत विहार (निहारिका) पहुंचे, जहां ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने वात्सल्य भवन में गणनी 105 शुभमती माताजी के दर्शन भी किए।
मौके पर राजेश सिन्हा सन्नी, अमरजीत सिंह, नीतिश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान शिखरजी क्षेत्र की सुविधाओं एवं व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
अंत में सभी अतिथियों ने तीर्थक्षेत्र का भ्रमण किया और रांची के लिए रवाना हो गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top