अवैध खनन के चलते सुरजाही पूजा स्थल पर खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी बस्ती का मामला

Advertisements

अवैध खनन के चलते सुरजाही पूजा स्थल पर खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी बस्ती का मामला

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): अवैध कोयला खनन के कारण धार्मिक और पौराणिक स्थलों के अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ऎसा ही एक मामला जोगता थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है। अवैध कोयला खनन के चलते तेतुलमुड़ी मौजा के सुरजाही पूजा स्थल खतरे में पड़ गया है। तेतुलमुड़ी बस्ती के लोगों के लिए यह पौराणिक पूजा स्थल है। वंश विकास, सुख-समृद्धि, अच्छी खेती और बीमारियों से बचाव के लिए आयोजित इस पूजा स्थल पर तेतुलमुड़ी बस्ती निवासी उपवास में रहकर नए वस्त्र पहनकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। शनिवार को बस्ती के लोग जब पूजा स्थल‌ पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख आश्चर्यचकित रह गए। पूजा स्थल के समीप लगभग सौ फीट गहराई के बड़े-बड़े गढ्ढे बने हुए थे। गढ्ढों के समीप कोयला जमा किया हुआ था। ग्रामीणों का कहना था कि कोयला निकालने के लिए ब्लास्टिंग किया जाता है। अगर तत्काल इसपर रोक नहीं लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं जब पूजा स्थल का नामोनिशान मिट जाएगा। ग्रामीणों ने पूजा स्थल व आसपास की भूमि को बचाने के लिए अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से किया है।


स्थानीय लोगों में आक्रोश

पूजा स्थल के समीप अवैध खनन किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पूजा स्थल को बचाने की दिशा में कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन पर उतरने को बाध्य होंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top