नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विधायक को गिरफ्तार करने की मांग तेज

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विधायक को गिरफ्तार करने की मांग तेज

डीजे न्यूज, रांची:
माकपा की राज्य सचिवमंडल‌‌ ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की अविलंब गिरफ्तारी की है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा है कि पुलिस अनुसंधान के
के क्रम में आरोपी को ऐसी छूट नहीं मिलनी चाहिए, जिससे उसे पीड़िता पर दबाव डालने एवं साक्ष्यों को मिटाने का  मौका मिल जाए। जबकि इस मामले में पुलिस द्वारा पाॅक्सो एक्ट की धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान भी हो चुका है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करने की मांग करते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है क्योंकि  पीड़िता ने अपने आरोपों में जिन घटनाओं और परिस्थितियों का उल्लेख किया है, उससे विधायक गंभीर सवालों के घेरे में खड़े है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है और अंतिम निर्णय न्यायालय करेगा, किंतु राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि आरोपी अपने पद, प्रभाव और राजनीतिक हैसियत का इस्तेमाल कर पीड़िता को किसी भी प्रकार से प्रभावित  न कर सके।
माकपा इस मामले को उजागर करने वाले पत्रकारों को हड़काने और उनपर की गई पुलिस कार्रवाई पर भी चिंता व्यक्त की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top