बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया चिकित्सा शिविर, श्रद्धालु और आमजनों को दी स्वास्थ्य सुविधाएं
डीजे न्यूज, धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं आम जनता को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य बाबू भट्टाचार्य ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और श्रद्धा का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट सदैव समाज के सभी वर्गों की सेवा के लिए तत्पर है। ट्रस्ट का उद्देश्य जाति, धर्म और वर्ण से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है।
ट्रस्ट ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष निषाद, राजू निषाद, दिलीप बाउरी, रंजीत महतो, अजय, मनोहर, आमोद बाउरी, स्वास्थ्य कर्मी रिजु कुमारी, मोचीराम महतो, राजू कुमार एवं बेलगड़िया फेज-2 का सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।