अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब वाणिज्य विभाग को

अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब वाणिज्य विभाग को

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेल मंडल में चल रहे तीन दिवसीय अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। रेलवे स्टेडियम एवं ऑफिसर्स क्लब, धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में अधिकारी एवं कर्मचारियों (पुरुष एवं महिला) तथा उनके बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्स क्रिकेट, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, स्क्वैश एवं बिलियर्ड्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कृत किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण, टीम भावना एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग को ओवरऑल विजेता कप से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र एवं सदस्याएं,  अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके आश्रित बच्चों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top