वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च को सफल बनाने की बनी रणनीति
डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस की बैठक सोमवार को हाउसिंग कालोनी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के निर्देश पर 7 अक्टूबर को होने वाले ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ को लेकर रणनीति तय की गई।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम के तहत धनबाद में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस पार्टी अपने पूरे संगठन के साथ इस मार्च में भारी संख्या में शामिल होगी।
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर भाजपा को फायदा पहुंचाया जा रहा है। आने वाले बिहार, बंगाल और लोकसभा चुनावों में भी इसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है। कांग्रेस की मांग है कि SIR की प्रक्रिया रद्द की जाए, ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए और चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।
नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के विरोध और आंदोलन के डर से ही चुनाव आयोग ने कई नियमों में शिथिलता बरती है।
कांग्रेस ने धनबाद की जनता, कार्यकर्ताओं और गठबंधन के सभी दलों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है।