संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  कार्मेल स्कूल डिगवाडीह में छात्राओं के आत्मविश्वास, तर्कशक्ति एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से ‘संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं ‘ब’ की छात्राएं अवंतिका कश्यप, आराध्या कश्यप एवं आद्या शर्मा ने संचालिका के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा आठवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, तर्कपूर्ण विचार रखने तथा स्वस्थ संवाद की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रवीण सिंह, प्रधानाचार्य, आर.एस. कॉलेज गोविंदपुर, डॉ. इंद्रजीत कुमार, प्रधानाचार्य, टुंडी कॉलेज तथा राजेश परकरिया शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक एवं उपप्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति, प्रधानाचार्या सिस्टर देवश्री, मार्गदर्शिका सिस्टर हेलेन, सिस्टर सरिता, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपने विचारों को प्रभावी एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने का मंच मिला।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top