बाघमारा सीएचसी में रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी की व्यवस्था की मांग को लेकर सत्याग्रह
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बाघमारा में रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी सहित अन्य तीन प्रमुख मांगों को लेकर सोमवार को संपूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले ग्रामीणों ने हरिणा चौक में एकदिवसीय सत्याग्रह किया।
सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने कहा कि बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी सहित अन्य आवश्यक जांच सुविधाओं के अभाव से गरीब मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने अविलंब समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने समस्याओं से बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को फोन के माध्यम से अवगत कराया।
विधायक ने सत्याग्रहियों के समस्या को संज्ञान में लेकर अपने आवासीय कार्यालय में बैठक किया और सीएमएस से बात करते हुए कहा कि शीघ्र ही बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेडियोलॉजी सहित अन्य जांच की सुविधा बहाल कर दिया जाएगा, इसके अलावा अन्य मांगों के निदान हेतु भी संबंधित अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया ।
सामाजिक कार्यकर्ता विक्की साव ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र की बड़ी आबादी आज भी बुनियादी स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के लिए परेशान है। गरीब मरीजों को आवश्यक जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा जनहित से जुड़ी इन मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और
आगामी 09 अक्टूबर को उपायुक्त (DC) एवं बरोरा जीएम का पुतला दहन कर प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाएगा।
सत्याग्रह में संपूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन के नेतृत्वकर्ता विक्की साव, रमेश कुमार महतो, प्रेम कुमार, शंकर कुमार महतो, विकास कुमार महतो, विद्युत रजवार, मिलन कुमार, विक्रम महतो, महाबीर, धीरन नापित, लक्ष्मण नापित, बिनोद रवानी, सुमित कुमार, सुबोध कुमार, अभिजीत कुमार, गुलदीप राम, रोहित कुमार, रमेश रवानी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।