आग से बचाव व लोगों को सुरक्षित निकालने की विधि से अवगत हुए विद्यार्थी
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में छात्र छात्राओं को आग से बचाव और नियंत्रण की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। टाटा सिजुआ ग्रुप की सुरक्षा विभाग फायर फाइटर की टीम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आग की घटनाओं को रोकना, आपातकालीन स्थिति में सही निर्णय लेना और जान-माल की सुरक्षा करने के तरीकों से बच्चों को अवगत कराया गया। फायर फाइटर नितिन यादव तथा अमित यादव ने पानी का उपयोग करके आग के तापमान को कम करने, आग पर गीली बोरी या कंबल डालकर ऑक्सीजन का संपर्क काटना, ज्वलनशील पदार्थों या ईंधन को हटाकर आग को फैलने से रोकना, फायर एक्सटिंग्विशर यंत्रों का सही समय पर सही तरीके से इस्तेमाल करने की विधि की जानकारी दी। एलपीजी सिलेंडर की सुरक्षा के प्रैक्टिकल डेमो दिखाया गया। मौके पर सिक्यूरिटी गॉर्ड कुलदीप महतो, प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद, प्रो मौक्तिउद्दीन, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो , प्रो राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो इंदू कुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो,भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।