मुकेश कुमार पुनः बनें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष

मुकेश कुमार पुनः बनें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष

गीता देवी बनीं महिला विंग की अध्यक्ष

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) की बैठक श्यामडीह स्थित आशीर्वाद हॉल में हुई। इस दौरान संगठन की धनबाद जिला कमेटी के गठन एवं विस्तार को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राम की मौजूदगी में मुकेश कुमार को सर्वसम्मति से पुनः धनबाद जिला अध्यक्ष चुन लिया गया।
बैठक में धनबाद नगर निगम से संतोष कुमार पासवान एवं मोहित तुरी, बलियापुर प्रखंड से विकास कुमार भुइयां, तोपचांची से गौरी शंकर रविदास, कतरास नगर से राहुल कुमार, महुदा से मुन्ना खान एवं गणेश बाउरी, बाघमारा प्रखंड से चंद्र मोहन दास, मुनीडीह से पप्पू हाड़ी तथा धनबाद प्रखंड से सुकून भुइयां को पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई।
महिला विंग में गीता देवी को धनबाद जिला अध्यक्ष, सीता देवी को जिला सह संयोजक, बाला देवी को मंडल अध्यक्ष तथा आरती कुमारी को बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में खिरोधर रविदास, राजेश कुमार, संजय कुमार, मनोज दास, बलराम, पंकज कुमार, अजय कुमार, संजय दास, सुरेश कुमार, भीम रविदास, गोपाल बाउरी, चंद्र रविदास, गणेश बाउरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top