सुरक्षित सड़कें, स्वस्थ युवा’ के संदेश के साथ ‘धनबाद ट्रायथलॉन का भव्य आयोजन सम्पन्न

सुरक्षित सड़कें, स्वस्थ युवा’ के संदेश के साथ ‘धनबाद ट्रायथलॉन का भव्य आयोजन सम्पन्न

 

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर रविवार को 8 लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘धनबाद ट्रायथलॉन (Dhanbad Triathlon ) का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) लोकेश बारंगे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खेल प्रेमियों एवं प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।

​यह प्रतियोगिता ‘सड़क सुरक्षा’ (Road Safety Theme) की थीम पर आधारित थी, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन और विशेषकर युवाओं को “सुरक्षित सड़कें, स्वस्थ युवा” (Safe Roads, Healthy Youth) के संदेश के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों, प्रतिभागियों एवं युवाओं ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने को लेकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली।

इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हर्डल्स करते हुए 8 लेन से साइकिल से विनोद बिहारी महतो चौक होते हुए वापस साइक्लिंग को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार पर खत्म करते हुए वहां से दौड़ प्रारंभ कर कॉम्प्लेक्स के अंदर समाप्त किया।

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, खेल विभाग, जिला परिवहन कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रैफिक डीएसपी रोहित साव, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक मिश्रा समेत सड़क सुरक्षा की टीम समेत ट्रैफिक की टीम मौजूद रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top