वरीय भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक

वरीय भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक

बलियापुर: भाकपा माले के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता आमटाल निवासी विमल कुमार रवानी का रविवार को निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। कुछ दिनों से वे लिवर संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। धनबाद स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। दिवंगत के परिवार में पत्नी समला देवी, दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं।
उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, आनंदमयी पाल, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, प्रहलाद महतो, उप प्रमुख आशा देवी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top