रेलवे मालगोदाम में केदारनाथ मंदिर के अनुकृति की पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा

रेलवे मालगोदाम में केदारनाथ मंदिर के अनुकृति की पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): कतरास के
रेलवे मालगोदाम में इस बार केदारनाथ मंदिर के अनुकृति की पंडाल में मां दुर्गा विराजमान होंगी। यहां पारंपरिक तरीके से आयोजित होने वाली पूजनोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी जारी है। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल की चौड़ाई 55 फीट और ऊंचाई 65 फीट होगी। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।  पूजनोत्सव को भव्य रूप देने के लिए पंडाल और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। बताया गया कि इस वर्ष मेले में भूत बंगला का खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा ढाक तोपचांची से आएंगे, जबकि आचार्य सलानपुर बस्ती से होंगे। धूना प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
पूजा कमेटी में संरक्षक सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य संरक्षक हैं। अध्यक्ष -जितेंद्र राम, कार्यकारी अध्यक्ष- सौरव कुमार, उपाध्यक्ष -दिनेश राम, विमल तुरी, सचिव -सुरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष -विशाल कुमार, सह सचिव -दीपक राम, चंदन कुमार आदि हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top