विश्वकर्मा बढई कल्याण समिति की बैठक में शिक्षा पर जोर
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास के अलगडीहा आंगनबाड़ी केंद्र में झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में समाज को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष लखन शर्मा ने कहा कि समाज सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रूप से काफी पिछड़ा है। समाज में बदलाव के लिए शिक्षा का अलख जगाना होगा। जब तक समाज के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तब तक विकास संभव नहीं है। बैठक में सुभाष शर्मा,मंटू शर्मा,दिलीप शर्मा,सतीश शर्मा,रूकेश शर्मा,पंकज शर्मा,महेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा,सुशील शर्मा,सुनील शर्मा,शैलेश शर्मा, पाल शर्मा,देवेंद्र शर्मा,विजय शर्मा और झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज से उमेश शर्मा, बैजू शर्मा आदि उपस्थित थे।