भू-धंसान से प्रभावित परिवारों के विस्थापन को लेकर बैठक
विस्थापन की प्रक्रिया को संवेदनशीलता के साथ जल्द पूरा करने का निर्देश
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर स्थित तीनपटिया धौड़ा में हाल ही में हुए भू-धंसान से प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर सोमवार को तेतुलमारी स्थित बीसीसीएल के सिजुआ एरिया-5 कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। विधायक ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके सुरक्षित विस्थापन, उचित पुनर्वास एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर एरिया-5 के महाप्रबंधक के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
उन्होंने महाप्रबंधक को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विस्थापन की प्रक्रिया को संवेदनशीलता के साथ जल्द पूरा किया जाए।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि पप्पू कुमार सिंह, डब्लू आलम, सुरेश चौधरी, समाजसेवी टिंकू दास, सोनू सिंह, राजीव पासवान, गंगा दास सहित प्रभावित परिवार उपस्थित थे।