नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  मध्य विद्यालय राधानगर में शुक्रवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को उल्लास पोर्टल पर सर्वेक्षकों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को जोड़ने तथा 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों का सर्वे करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को वेब पोर्टल एवं उल्लास ऐप के माध्यम से कार्य करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम में लगभग 70 शिक्षकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर राज्य साधन सेवी पंकज कुमार, प्रवीण कुमार लाला, बीआरपी नसीम अख्तर तथा प्रशिक्षक विनोद कुमार, प्रतिमा कुमारी, कृष्ण कुमार मिश्रा, मधुमिता महतो, मोहतसम उस्मानी, रमकुन्नू प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top