अवैध बालू लदा बिना नंबर का मिनी हाइवा जब्त
प्राथमिकी दर्ज, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की घटना
डीजे न्यूज, धनबाद: शुक्रवार को बरवाअड्डा पुलिस ने जीटी रोड से बिना नंबर प्लेट के एक मिनी हाइवा को अवैध बालू के साथ जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिंद्रा कंपनी के मिनी हाइवा को जांच के दौरान रोका। वाहन में बालू लदा हुआ था। पुलिस ने चालक से बालू के परिवहन से संबंधित वैध परमिट, चालान और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन चालक जांच के दौरान कोई भी वैध कागजात पुलिस के सामने पेश नहीं कर सका।
जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि मिनी हाइवा पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर बरवाअड्डा थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक और बालू के स्रोत से जुड़े बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गई है।