गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण के लिए ई-रिक्शा समर्पित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधानसभा अंतर्गत जमुआटांड पंचायत के खमारगोडा स्थित प्रखंड स्तरीय प्लास्टिक प्रबंधन इकाई केंद्र में शुक्रवार को ई-रिक्शा का वितरण किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने ई-रिक्शा की चाभी पंचायत को समर्पित किया।
इस ई-रिक्शा के माध्यम से पंचायत क्षेत्र में घर-घर से गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण कर उसे उचित प्रबंधन एवं निस्तारण के लिए प्लास्टिक प्रबंधन इकाई केंद्र तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
इस पहल से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कचरे के उचित प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही, नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छ गांव की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जमुआटांड पंचायत मुखिया निरंजन गोप, राजगंज मुखिया बंदना बरूई, रंगूनी मुखिया अनीता देवी, मोहलीडीह मुखिया नूरजहाँ, कपुरिया मुखिया ममता देवी, बांसजोड़ा मुखिया समीर लाला, राजू मंडल, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर सहित अन्य उपस्थित रहे।