पारसनाथ पहाड़ी पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
जोकाई नाला-सतकटिया जंगल से 494 जिलेटिन, डेटोनेटर और Cordex वायर बरामद, SP-CRPF का ज्वाइंट ऑपरेशन
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा विध्वंसक घटना को अंजाम देने के लिए छुपाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को पुलिस और CRPF ने संयुक्त छापेमारी में बरामद किया है। बुधवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ0 बिमल कुमार तथा CRPF 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र के चतरो गांव अंतर्गत जोकाई नाला एवं सतकटिया के पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्रों के पास नक्सलियों द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं हथियार छुपाकर रखा गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कमांडेंट 154 बटालियन CRPF सुनील दत्त त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ0 बिमल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से डिप्टी कमांडेंट CRPF 154 बटालियन भटाचार्य उपाध्याय भास्कर एवं थाना प्रभारी, खुखरा रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CRPF-154 BN, जैप एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला एवं सतकटिया के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों के पास संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान गुरुवार की सुबह से लेकर दोपहर तक छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक व सामग्रियों की बरामदगी की गई।
बरामद सामान की सूची
काला रंग का रायफल का सिलिंग 02 (दो) पीस
क्षतिग्रस्त स्पीकर 01 (एक) पीस
क्षतिग्रस्त वायरलेस सेट 02 (दो) पीस
एक मोटोरोला कंपनी का और एक TALKABOUT कंपनी का09 बंडल CORDEX वायर (प्रत्येक बंडल में लगभग दो सौ मीटर CORDEX वायर)EMULDYNE कंपनी का जिलेटिन 494 पीस, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कमर्शियल डेटोनेटर 16 पीस
छापेमारी तथा सर्च ऑपरेशन में शामिल पदाधिकारी
डिप्टी कमांडेंट CRPF 154 बटालियन भटाचार्य उपाध्याय भास्कर, इंस्पेक्टर CRPF 154 बटालियन निमाईचन्द्र महतो, थाना प्रभारी, खुखरा थाना, गिरिडीह रविन्द्र कुमार सिंह, ओपी प्रभारी, हरलाडीह ओ0पी0 खुखरा थाना, गिरिडीह नीरज कुमारस, सअनि नीलमचन्द्र एक्का, खुखरा थाना, गिरिडीह, सी0आर0पी0एफ0-154 BN, जैप और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम