बुदौरा श्रमिक कॉलोनी में 4 माह से जलापूर्ति ठप, नया मोटर पंप लगाने की मांग

बुदौरा श्रमिक कॉलोनी में 4 माह से जलापूर्ति ठप, नया मोटर पंप लगाने की मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
फुलारीटांड़ पंचायत के बुदौरा श्रमिक कॉलोनी में विगत चार माह से पानी की सप्लाई बंद है। पानी की किल्लत से कॉलोनीवासी एवं स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं। फुलारीटांड़ पंचायत की मुखिया पिंकी कुमारी एवं महेशपुर पंचायत 2 की मुखिया संध्या देवी ने संयुक्त रूप से इस संबंध में बीसीसीएल एरिया 01 के महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपकर नया मोटर पंप उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि कई बार मरम्मत किया हुआ मोटर पंप लगाया गया, पर वह महज एक-दो दिन के अंदर ही खराब हो जाता है। जिसके कारण लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं और दर-दर भटकने को विवश हैं।
मुखिया ने आग्रह किया है कि बुदौरा श्रमिक कॉलोनी में नया मोटर पंप दिया जाए ताकि लोगों को पानी सुचारू रूप से मिल सके, अन्यथा श्रमिक एवं ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर दोनों मुखिया प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा और हरि साव उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top