1.5 लाख के लिए प्रेमिका बना रही थी दबाव तो प्रेम ने पत्नी संग मिल की थी गला दबाकर हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार 

1.5 लाख के लिए प्रेमिका बना रही थी दबाव तो प्रेम ने पत्नी संग मिल की थी गला दबाकर हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार 

शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका ताकि लगे हादसा

डीजे न्यूज, सरिया, गिरिडीह : चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात महिला शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने हत्या के आरोप में प्रेमी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

20 सितंबर को चिचाकी स्टेशन के पोल सं0-335/31 के पास एक अज्ञात महिला का शव रेलवे पटरी पर पाया गया था। जिसके आधार पर गोमो रेल थाना में यूडी कांड सं0-15/26 दर्ज किया गया था। बाद में जीरो FIR बगोदर थाना को प्राप्त हुआ, जहां बगोदर थाना कांड सं0-205/26 दिनांक 27.10.2026 धारा 103(1)/238 BNS दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम बगोदर-सरिया के नेतृत्व में विशेष SIT टीम का गठन किया गया। टीम में पु0नि0 अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजेश कुमार, अभिजीत कुमार, आनंद कच्छप, हवलदार कनक महतो, हरेन्द्र कुमार, आरक्षी नरेश राम, ब्रह्मदेव कुमार सहित तकनीकी शाखा के पदाधिकारी शामिल थे।

अनुसंधान में पता चला कि मृतका लक्ष्मी कुमारी पिता नागेश्वर शर्मा, ग्राम-कपीलो, थाना-सरिया, जिला-गिरिडीह की थी। लक्ष्मी कुमारी के साथ बिनोद मंडल पिता कमल मंडल, ग्राम बंधखारो, थाना-सरिया करीब 6-7 वर्षों से संपर्क में था। वह उसके खाने-पीने, पढ़ाई-लिखाई के लिए नकद और ऑनलाइन पैसा देता था। परीक्षा सेंटर तक अपने खर्चे पर ले जाता-लाता था। अप्रैल से अगस्त 2026 तक गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी और IGNOU में PG के नामांकन के लिए आवेदन का भुगतान भी बिनोद ने ही किया था।

लक्ष्मी ने गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी और IGNOU का नामांकन रद्द कर आंध्र प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 4 सेमेस्टर के लिए पढ़ाई हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये की मांग बिनोद से की। घर से मदद नहीं मिलने पर वह बिनोद पर एक साथ 1.5 लाख देने का दबाव बनाने लगी। इससे परेशान होकर बिनोद ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

प्लान के तहत 19 सितंबर को दोन्दलो में मिलने बुलाकर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने किनारे स्थित सुनसान कमरे में ले गया। विश्वास में लेकर एक पलंग पर दोनों सो गए, तभी बिनोद ने लक्ष्मी के ऊपर चढ़कर पैरों से कस दिया और गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना में उसकी पत्नी सविता देवी ने भी साथ दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए रात करीब 11-12 बजे पल्सर मोटरसाइकिल से बोरे में भरकर चिचाकी स्टेशन के पोल सं0-335/31 के पास रेल दुर्घटना का रूप देने की नियत से पटरी पर लिटा दिया।

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सफेद बोरा और पल्सर मोटरसाइकिल JH02BE-9754 तथा एक VIVO T2X 5G मोबाइल (नंबर 9973987098, 7209391992) बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

बिनोद मंडल, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता कमल मंडल, सा0 बंधखारो, थाना सरिया, जिला गिरिडीह।

सविता देवी, उम्र करीब 35 वर्ष, पति बिनोद मंडल, सा0 बंधखारो, थाना सरिया, जिला गिरिडीह।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top