कर्तव्य, सत्य और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गीता का संदेश
डीजे न्यूज, धनबाद: “राजनीतिक की पाठशाला” के बैनर तले शुक्रवार को श्रीकृष्ण एवं श्रीमद्भगवद्गीता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजनीतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं के अलावा आसपास के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व और उसके संदेशों पर अपने-अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि गीता का संदेश जीवन में कर्तव्य, सत्य और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
समारोह के दौरान राजनीतिक की पाठशाला के झारखंड प्रदेश महासचिव सुशील मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं सुमित्रा देवी ने अतिथियों को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा नेता मुकेश पांडे ,दीपक सिंघानिया ,विनोद मिश्रा ,प्रिया नंद सिंह ,संजय तिवारी, सत्य प्रकाश पांडे, बृजमोहन मिश्रा, अजय दुबे, शरद पांडे, रमेश मिश्रा, गोपाल मिश्रा, सतीश पांडे ,संतोष सिंह, आशू मिश्रा, जितेंद्र मालाकार, पंकज गुप्ता आदि थे ।