बीसीसीएल के नए निदेशक से मिला एटक का प्रतिनिधिमंडल कर्मियों की समस्याओं से कराया अवगत

बीसीसीएल के नए निदेशक से मिला एटक का प्रतिनिधिमंडल

कर्मियों की समस्याओं से कराया अवगत

डीजे न्यूज, धनबाद: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बीसीसीएल के नए निदेशक (मानव संसाधन) राजेश कुमार से कोयला भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीसीसीएल के कल्याण परिषद सदस्य सह यूनियन के वरीय सलाहकार भवानी बंदोपाध्याय कर रहे थे। मुलाकात के दौरान निदेशक को सम्मानित करते हुए उनकी सेवा के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भवानी बंदोपाध्याय ने मानव संसाधन विभाग के कामकाज पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही नीतिगत सिद्धांत से निदेशक को अवगत कराया गया। लंबे समय से केंद्रीय सलाहकार समिति व कल्याण परिषद की बैठक नहीं होने,  दूसरे क्षेत्रों में स्थानांतरण हेतु आवेदन की प्रक्रिया में बदलाव करने, नियोजन से संबंधित संचिका एवं कर्मियों के 13 दिन वेतन कटौती का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। निदेशक ने कंपनी तथा कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का भरोसा प्रतिनिधिमंडल को दिया। साथ ही जल्द से जल्द केंद्रीय सलाहकार समिति तथा कल्याण परिषद की बैठक आयोजित करने की बात कहीं। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष नंदू यादव, उपाध्यक्ष शमीम, उपाध्यक्ष राणा मुखर्जी शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top