35 दिव्यांग बच्चों को मिला सहायक उपकरण

35 दिव्यांग बच्चों को मिला सहायक उपकरण

डीजे न्यूज, धनबाद: समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन सोमवार को धनबाद सदर प्रखंड में किया गया। शिविर में 35 बच्चों को सामग्री उपलब्ध कराई गई। इनमें 6 बच्चों को व्हीलचेयर, 11 को श्रवण यंत्र, दो को ट्राई साइकिल, एक बच्चे को सीपी चेयर, नौ बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री बैग और तीन बच्चों को फैब्रिकेटेड रोलेटर और वाकर दिया गया।
शिविर का आशीष कुमार अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अशोक कुमार पांडे सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना, सुनील कुमार सिंह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, डॉ अरविंद कुमार सिं थैरेपिस्ट, धनबाद,  पूनम सिन्हा एवं रोशन कुमारी, रिसोर्स शिक्षक, ज्ञानेंदु कुमार एलीम्को रांची, लिली विश्वास उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top