बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

बच्चों के बीच बांग्ला वर्णमाला पुस्तक वितरित

बलियापुर: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा के बच्चों के बीच बांग्ला वर्णमाला पुस्तक का वितरण किया गया। समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर ने बच्चों को अपनी मातृभाषा बांग्ला की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मुकुल चंद्र रोहिदास, साधन चटर्जी, स्वप्न कुमार महतो, परितोष घोषाल, नारायण चंद्र पाल, लालजीत गोराई, भागीरथ प्रमाणिक, गोविंद ठाकुर आदि थे।
—————————————-

प्रदर्शन की सफलता को झामुमो ने किया जनसंपर्क

बलियापुर: एमएमडीआर विधेयक के विरुद्ध 7 सितंबर को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सोमवार को बलियापुर के झामुमो ने बिरसिंहपुर, घड़बड़, खरीकाबाद, सालविशाल, कल्हाझोर आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
एमएमडीआर कानून से झारखंड को होने वाली आर्थिक क्षति से ग्रामिणों को अवगत कराया। प्रखंड कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील लोगों से की गई।  झामुमो के युवा नेता जग्गू महतो, ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, राजेंद्र सिमरन, बाबर खान, विजय महतो, पिंटू हांसदा, बेणेश्वर मरांडी आगे थे।
——————————————-

भाकपा माले की सिंदूरपुर पंचायत कमेटी गठित

बलियापुर: भाकपा माले की बैठक सोमवार को सिंदूरपुर में संपन्न हुई। पूर्व विधायक आनंद महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की एमएमडीआर विधेयक को खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य के लिए अहित बताया। पूर्व विधायक ने इस विधेयक के विरुद्ध आम जनता को केंद्र सरकार के खिलाफ गोलबंद होने के लिए प्रेरित किया। बैठक में सिंदूरपुर पंचायत भाकपा माले की शाखा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजू रजक को शाखा सचिव एवं सीताराम सोरेन को सहसचिव बनाया गया। बैठक में देवाशीष पांडे, पंचायत समिति सदस्य श्रीजली देवी, अरुण रजवार, दिलीप मुखर्जी, चरण रजक, सेवा रजक, मुक्त अंसारी, स्वप्न महतो, सादल रजवार, आदित्य मुखर्जी, काली कुंभकार आदि थे।

————————————————-
एकमुश्त बिजली बिल मिलने से बढ़ीं उपभोक्ताओं की मुश्किलें

बलियापुर: बिजली विभाग की ओर से एकमुश्त बिल थमा दिए जाने से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। बलियापुर के उपभोक्ता सिकंदर खान का जुलाई महीने का बिजली बिल 13 लाख 27 हजार से अधिक भेज दिया गया है।  इससे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई है। आशीष चटर्जी को भी विभाग की ओर से चार हजार आठ सौ से भी अधिक का बिजली बिल दिया गया है। इस तरह का बिल कई उपभोक्ताओं को भेजा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रतिमाह नियमित मीटर रीडिंग नहीं किया जाता है। तीन-चार महीने बाद बिना मीटर रीडिंग के बिल सौंपे जाने से उपभोक्ताओं को एक मुश्त इतनी बड़ी राशि चुकाने में काफी दिक्कतें होती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब भी विभाग को आवेदन दिया जाता है कार्रवाई नहीं की जाती है। इस संबंध में पूछे जाने पर मुकुंदा विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने कहा कि जिस उपभोक्ता को इस तरह का बिल आया है उन्हें आवेदन देने को कहा गया है ताकि इसकी जांच कर सुधार किया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top