छतरी न खोल बरसात में भींग जाने दे बरसात में…गीत पर झूमीं महिलाएं माहुरी महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

छतरी न खोल बरसात में भींग जाने दे बरसात में…गीत पर झूमीं महिलाएं

माहुरी महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
माहुरी वैश्य महिला समिति कतरास के तत्वावधान में गुरुवार को माहुरी धर्मशाला में धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया। समारोह के पूर्व महिलाओं ने मां माथुरासिनी एवं भगवान भोले तथा मां पार्वती की पूजा अर्चना की। सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया। महिलाओं ने गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया। बच्चों एवं बच्चियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छतरी ना खोल बरसात में भीग जाने दे बरसात में….
जम के बरस जरा जम के बरस मुझे साजन के पास जाना है…. आदि गीतों पर महिलाएं खूब थिरकी।
केंद्रीय महिला समिति की उपसंगठन मंत्री संगीता सेठ ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पावन महीने में महिलाएं भगवान शिव एवं पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अपने सौभाग्य की कामना करती हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं। मौके पर माहुरी महिला समिति के अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणू सेठ, माहुरी समाज के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव अतिश गुप्ता,जूली गुप्ता,प्रकाश राम गुप्ता, अवधेश गुप्ता बाल गोविंद गुप्ता, अर्चना गुप्ता दीप्ति गुप्ता व गुप्ता चंचला तर्वे, मनोज गुप्ता, अजीत गुप्ता, कविता गुप्ता, शालिनी गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top