तीन आवासों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात सहित नगद की चोरी जांच में जुटी हरिहरपुर पुलिस

तीन आवासों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात सहित नगद की चोरी

जांच में जुटी हरिहरपुर पुलिस

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
हरिहरपुर थाना क्षेत्र के बरवाडीह बस्ती निवासी गोपाल महतो, साधू चरण महतो
तथा दिनेश महतो के बंद घर का ताला तोड़कर चोर ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। अपराधियों के सुराग पाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वाड की टीम को मौके पर लाया गया।
पीड़ित शकुंतला देवी ने बताया की वह परिजनों के साथ हरिणा बस्ती अपने रिश्तेदार के घर पर मनसा पूजा मे शामिल होने गए थे। चोरों ने सोने का हार पूरा सेट , मंगलसूत्र , नाक का नथुनी, सोने का अंगूठी, एक पीस सोने का टिका , हाथ का पोला शाखा सोना चढाई हुई, सोने का लॉकेट, 42 हजार रुपए नगद तथा कई कांसा के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। वही दिनेश महतो के घर से मंगलसूत्र, लॉकेट, पायल,कान का बाली सहित 40 हजार रुपए नगद के साथ बैंक के कागजात चोरो के हाथ लगे हैं।  वही सुमिया देवी ने बताया कि उनके घर से चांदी के पायल, गले का हार,कानबाली और गहने के साथ 70 हजार रुपए नगद पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोरों बरवाडीह बस्ती के लगभग एक दर्जन घरो के दरवाजे बाहर से कुण्डी लगाकर बंद कर चलते बने।बस्ती के बाहर बाड़ी में कपड़े , आधार कार्ड वोटर कार्ड व अन्य कागजात में फेंक दिया था। हरिहरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार महतो ने बताया की हर बिंदु पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। ग्रामीण पुलिस पर भरोसा रखें, जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top