बलियापुर की खबरें:-
स्टेडियम निर्माण कार्य को सर्वे शुरू
डीजे न्यूज, बलियापुर: सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के पहल पर धोखरा मौजा में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को विभाग का दो सदस्यीय सर्वे टीम धोखरा गांव पहूंची और अत्याधुनिक इक्विपमेंट के साथ खेल स्टेडियम का सर्वे कार्य शुरू किया गया। धोखरा में खेल स्टेडियम निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू होने से खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों में हर्ष है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त, सत्येंद्र महतो, अनिल महतो, मोहम्मद आसिफ, हरि बाउरी, रोशन कुमार, सर्वेयर चंदन मंडल, आशीष मंडल आदि मौजूद थे।
—————————————————
भक्ति जागरण में झूमे श्रोता
बलियापुर: शीतलपुर गांव में मनसा पूजा के मौके पर बुधवार की रात आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में श्रोताओं की काफी भीड़ जुटी। धनबाद से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व संगीत प्रस्तुत किया। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने देवी मनसा की पूजा अर्चना की। क्षेत्र के मंगल कामना के लिए आशीर्वाद मांगा। मौके पर विधायक ने भक्ति जागरण का आनंद उठाया। कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
—————————————–
भादो मास सत्संग परिक्रमा का शुभारंभ
बलियापुर: मोदीडीह स्थित सत्संग केंद्र में एक महीने तक चलने वाले भादो मास सत्संग परिक्रमा का शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ के मौके पर डॉ नारायण चंद्र महतो, विनोद बिहारी महतो, दिलीप गोप, नवीन चंद्र महतो, भावतारण गोराई, उत्तम पात्रा, रामचरण गोराई, शीला महतो, गीता देवी आदि थे।
———————————————-
इंडक्शन प्रोग्राम में विद्यार्थियों को ऑन स्पाट ट्रेनिंग की दी जानकारी
बलियापुर: बलियापुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी आईटीआई सामलापुर स्थित ईस्ट केंपस में गुरुवार को संस्थान के नए सत्र 2026 के विद्यार्थियों के साथ इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स कंपनी जमशेदपुर के एचआर शायन घोष मौजूद थे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को ऑन स्पॉट ट्रेनिंग के बारे में जानकारियां दी। मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
———————————————
भाकपा माले कार्यकर्ता को मातृशोक, विधायक ने जताया शोक
बलियापुर: रघुनाथपुर गांव के सक्रिय भाकपा माले कार्यकर्ता सोनू महतो की माता का निधन हो गया। समाचार पाकर गुरुवार को विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। इस अवसर पर भाकपा माले के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।