भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में कक्षा आठ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में कक्षा आठ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

 डीजे न्यूज़, पलामू : भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर विद्यालय में कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

क्विज प्रतियोगिता के लिए प्रश्नों का संकलन शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता एवं शिक्षिका सुषमा पांडेय द्वारा किया गया। वहीं प्रतियोगिता के मूल्यांकन कार्य में शिक्षिका पूनम कुमारी ने सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उपरांत सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top