बागडिगी बस्ती में छापेमारी, डेढ़ टन अवैध कोयला जब्त
डीजे न्यूज, धनबाद: जेलगोरा और बागडिगी बस्ती के समीप केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से जमा किए गए डेढ़ टन कोयले को जब्त किया। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि बल की टीम ने बागडिगी बस्ती के तालाब व आसपास के इलाकों में छापेमारी कर विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से जमा किए गए कोयले की जांच की। इस दौरान बड़ी मात्रा में कोयला बरामद होने पर उसे जब्त कर लिया गया।
सुरक्षा बल द्वारा आगे भी क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण एवं कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई है।