कार्मेल स्कूल डिगवाडीह में हिन्दी वाग्मिता प्रतियोगिता आयोजित

कार्मेल स्कूल डिगवाडीह में हिन्दी वाग्मिता प्रतियोगिता आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: कार्मेल स्कूल डिगवाडीह में शनिवार को “वार्षिक हिन्दी वाग्मिता प्रतियोगिता ” का आयोजन किया गया। प्रबंधक और उपप्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति, प्रधानाचार्या सिस्टर देवश्री, पूर्व-प्राथमिक समन्वयक सिस्टर रिटा, प्राथमिक समन्वयक सिस्टर सुशीला, सिस्टर सरिता, मार्गदर्शिका सिस्टर हेलेन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता को दस वर्गों में विभाजित किया गया, जिसके अंतर्गत इकतालिस छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं का मनोबल बढ़ाने हेतु अभिभावकगण भी उपस्थित हुएं। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, ईश्वर की प्रार्थना और प्रार्थना नृत्य के द्वारा किया गया। निर्णायक प्रतिमा सिंह, डॉ० नीतू गौरव कुमार, डॉ० सोनू प्रसाद यादव ने प्रतियोगिता में छात्राओं के उत्साह को बढ़ाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या सिस्टर देवश्री ने हिन्दी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top