शीतलपुर के दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

शीतलपुर के दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह के जिला कार्यालय में सोमवार को वार्ड नंबर 12 के शीतलपुर के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विभिन्न दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। विशाल रवानी के नेतृत्व में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस दौरान युवाओं ने कहा कि झामुमो के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, अंकित सहाय, अनुभव सिंह, राकेश गुप्ता और अजीत सिन्हा ने सभी युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर संगठन में स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में रंजीत रवानी, सूजल कुमार, रवि शर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, उदयकांत वर्मा, मनोज कुमार, आकाश कुमार, धीरज सिन्हा, राजेश महतो, मोनू कुमार समेत कई युवा शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top