छाताबाद भू-धंसान:
भू-धंसान का कारण अवैध कोयला खनन है: विजय झा
माइनिंग नियमों के उल्लंघन से हुआ है हादसा: जलेश्वर महतो
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा तथा पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने शनिवार को भू-धंसान से प्रभावित छाताबाद का दौरा किया। उन्होंने भू धंसान स्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। विजय कुमार झा ने कहा की भू-धंसान की घटनाक्रम कोई प्राकृतिक आपदाग्रस्त नहीं है, बल्कि अवैध उत्खनन के कारण हुआ है। अभी सीआईएसएफ के जवान जैसे कोयला चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे है अगर यही काम पहले करते तो शायद ये घटनाक्रम नही होती। एक आरटीआई के माध्यम से पता चला है की सीआईएसएफ ने 68 एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन किसी को नामजद आरोपी नही बनाया है। क्या बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ को पता नही है की कौन कौन से लोग कोयला चोरी मे संलिप्त है।
वही जलेश्वर महतो ने भू-धंसान के लिए बीसीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा की प्रबंधन ने खनन नियमो का जल्लंघन किया है। खनन के बाद पर्याप्त बालू की भराई नही किया है। आउटसोर्सिंग प्रबंधन गलत तरीके से कोयला उत्खनन पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। बीसीसीएल प्रबंधन भू-धंसान पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा के साथ सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास करें। धनबाद जिला में जहां कंपनी की जमीन उपलब्ध है वहां पर प्रभावितों को बसाएं।