छाताबाद भू धंसान: सांसद ढुलू ने भू धंसान स्थल का लिया जायजा प्रभावितों से मिलकर समस्याओं से हुए रूबरू

छाताबाद भू धंसान: सांसद ढुलू ने भू धंसान स्थल का लिया जायजा

प्रभावितों से मिलकर समस्याओं से हुए रूबरू

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
धनबाद के सांसद ढुलू महतो शनिवार को कतरास के छाताबाद पहुंचे। सांसद ने यहां हो रही भू धंसान स्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं चिंताओं को गंभीरता से सुना। भू-धंसान से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान सांसद  ने जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के बावजूद समय रहते ठोस एवं स्थायी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है। उन्होने कहा की धनबाद जिला मे हो रहे अवैध उत्खनन का हमेशा से विरोध करते हुए आ रहे है। कोयला चोरी की आवाज उठाने के कारण मुझपर कई झूठा मुकादमे भी हुए है। सांसद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर धनबाद मे कोयला चोरी की घटना से अवगत कराया है।  उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन को चाहिए की मौके पर पहुंचकर भू-धंसान प्रभावित परिवार को सहायता प्रदान करें। जिला प्रशासन और राज्य सरकार से आग्रह है की भू-धंसान स्थल पर कैम्प लगाकर प्रभावित लोगो को चिन्हित कर समुचित उपाय करना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top