रेलवे की खबरें:-
हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने का लिया संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद : राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर मंगलवार को धनबाद स्टेशन में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में धनबाद स्टेशन के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में राजभाषा संबंधी प्रावधानों के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया एवं कार्यालयों में राजभाषा एवं हिंदी से कार्य के बारे में बताया गया। कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी में अपना अधिकाधिक कार्य करने के लिये राजभाषा संकल्प लिया। कार्यशाला का संचालन राजभाषा अधिकारी टी. केरकेट्टा एवं संजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ अनुवादक ने किया। कार्यशाला में स्टेशन के कर्मचारियों के साथ साथ धनबाद स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार एवं राजू कुमार, उमेश कुमार पाठक, वरीय मालगाड़ी प्रबंधक, राजकिशोर प्रसाद, वरीय मालगाड़ी प्रबंधक, मो. रशीद खान, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, प्रियंका सिन्हा, स्टेशन मास्टर आदि उपस्थित थे। कार्यशाला के आयोजन में भारत दान भूषण मुर्मू, वरिष्ठ अनुवादक एवं उमा शंकर, कनिष्ठ अनुवादक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
————————————————-
मुगमा स्टेशन में किया जाएगा रीमॉडलिंग कार्य, ट्रेनें रहेगी प्रभावित
धनबाद:
पूर्वी रेलवे में मुगमा स्टेशन के रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। देखिए विवरण।
निरस्त ट्रेनें-
गाड़ी सं.गाड़ी का नामनिरस्तीकरण की तिथि
18622हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस,25 सितंबर ।
25.09.26 से 04.10.26 तक गाड़ी संख्या 15027/15028 संबलपुर-गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन जसीडीह बाईपास देवघर- दुमका- भागलपुर- मुंगेर- बरौनी के रास्ते किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें-
क्र.सं.गाड़ी सं.गाड़ी का नामपरिवर्तित मार्गमार्ग परिवर्तन की तिथि
13151कोलकाता- जम्मू तवी एक्सप्रेस,सीतारामपुर- मधुपुर- महेशमुण्डा- कोडरमा- गया- पं. दीन दयाल उपाध्याय,24.09.26, 25.09.26, 26.09.26, 27.09.26
12987सियालदह- अजमेर एक्सप्रेस,सीतारामपुर- मधुपुर- महेशमुण्डा- कोडरमा- गया- पं. दीन दयाल उपाध्याय, 23.09.26, 24.09.26, 25.09.26, 26.09.26
12988अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस,पं. दीन दयाल उपाध्याय- गया- कोडरमा- महेशमुण्डा- मधुपुर- सीतारामपुर, 23.09.26, 24.09.26, 25.09.26, 26.09.26
गाड़ी सं.गाड़ी का नामपरिवर्तित मार्गमार्ग परिवर्तन की तिथि
13152जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस,पं. दीन दयाल उपाध्याय- गया- कोडरमा- महेशमुण्डा- मधुपुर- सीतारामपुर, 22.09.26, 23.09.26, 24.09.26, 25.09.26
12259सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस,सीतारामपुर- झाझा- किऊल- नवादा- मानपुर- गया- पं. दीन दयाल उपाध्याय, 24.09.26, 27.09.26
12260बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस, पं. दीन दयाल उपाध्याय- गया- मानपुर- नवादा- किऊल- झाझा- सीतारामपुर, 24.09.26, 25.09.26
—————————————————
ट्रेनों में चलाया गया विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
धनबाद: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्टेशनों पर आने वाली एवं यहां से खुलने वाली ट्रेनों में गहन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कोचों के अंदरूनी हिस्सों, सीटों, खिड़कियों एवं अन्य यात्री उपयोगी स्थानों की विशेष रूप से सफाई की गई। साथ ही, पेंट्री कारों में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर साफ-सफाई के मानकों का जायजा लिया गया। यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के शौचालयों तथा स्टेशन परिसरों में स्थित शौचालयों की भी सघन एवं विशेष सफाई की गई। सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अभियान के दौरान यात्रियों एवं आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें ‘स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक आदत है’ का संदेश दिया गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में कचरा न फैलाएं, निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें तथा स्वच्छ एवं सुंदर रेल परिसर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें। धनबाद मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर और बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।