राजपूत विचार मंच के जिलाध्यक्ष बनें दिलीप सिंह
उमेश सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष व विनोद सिंह को कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
डीजे न्यूज, धनबाद: होटल रतन विहार में शुक्रवार को राजपूत विचार मंच की केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ धनबाद जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
इस दौरान दिलीप सिंह को धनबाद जिलाध्यक्ष तथा उमेश सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष व विनोद सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष डी.एन. सिंह एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
मंच के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिम्मेदार पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाजहित में मंच की गतिविधियों का विस्तार होगा। राजू कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, उमेश सिंह, टूना सिंह, अक्षय सिंह, राहुल सिंह, शुभम सिंह ,कुंदन सिंह, दिवाकर सिंह, सुमन कुमार सिंह, प्रीतम कुमार सिंह, आदित्य राज, अक्षयवर सिंह, प्रकाश सिंह, ददन सिंह, राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, रिपु सिंह, जनार्दन सिंह, जयराम सिंह, कृष्ण सिंह, अमित सिंह ,विनोद कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह ,राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चुन्ना सिंह, चंदन सिंह ,धर्मेंद्र कुमार सिंह बबलू सिंह ,ऋषि राज सिंह प्रवीण सिंह समेत मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।