रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

22 पदक से धनबाद रेल मंडल सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: पटना के दीघा स्थित पाटलिपुत्र रेल परिसर प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आयोजित समारोह में धनबाद रेल मंडल को 22 शील्ड मिले हैं। इनमें अन्य मंडलों के साथ संयुक्त रूप से 09 शील्ड शामिल है। इसके अलावा 03 अधिकारी एवं 15 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु महाप्रबंधक स्तरीय “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया।
धनबाद मंडल को उत्कृष्ट कार्य दक्षता हेतु महाप्रबंधक ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड सहित कार्मिक शाखा दक्षता शील्ड, बेस्ट फ्रेट डिपो(बरवाडीह), सर्वोत्तम आपदा प्रबंधन दक्षता शील्ड, सी एंड डब्लू एफिशिएंसी शील्ड, टेलीकॉम दक्षता शील्ड, कार्य दक्षता शील्ड, सुरक्षा शील्ड, बेस्ट इलेक्ट्रिक लोको शेड शील्ड(पतरातू), बिज़नेस डेवलपमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शील्ड, नॉन-फेयर रेवेन्यू शील्ड, कमर्शियल एफिशिएंसी शील्ड, बिल रिकवरी शील्ड, ट्रैक मशीन शील्ड, इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड, बेस्ट हेल्थ यूनिट शील्ड(चोपन), मेडिकल एफिशिएंसी शील्ड, माल ढुलाई दक्षता शील्ड, टर्मिनल दक्षता शील्ड, पी.सी.ओ.एम. समग्र दक्षता शील्ड, कानूनी दक्षता शील्ड एवं स्काउट्स एंड गाइड्स शील्ड से पुरस्कृत किया गया है। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
———————————————-
धनबाद-आलप्‍पुझा-धनबाद एक्सप्रेस  
का पुनदाग स्टेशन पर ठहराव

धनबाद: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के बोकारो-मुरी रेलखंड पर स्थित पुनदाग स्टेशन पर गाड़ी सं. 13351/13352  धनबाद-आलप्‍पुझा-धनबाद एक्सप्रेस  का तत्काल प्रभाव से प्रायोगिक तौर पर ठहराव प्रदान किया गया है ।

गाड़ी सं. 13351 धनबाद-आलप्‍पुझा एक्सप्रेस  13.31 बजे पुनदाग स्टेशन पहुंचेगी और 13.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 13352 आलप्‍पुझा-धनबाद एक्सप्रेस  07.39 बजे पुनदाग स्टेशन पहुंचेगी और 07.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top